दो दिनों से गायब युवक का मिला शव

थानाक्षेत्र के पोखरेरा गांव के चंवर से सोमवार को पुलिस ने 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया.शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रतिनिधि, पचरुखी. थानाक्षेत्र के पोखरेरा गांव के चंवर से सोमवार को पुलिस ने 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया.शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गये थे, जहां लोगों ने शव देखा. उसके बाद ग्रामीणों ने पचरुखी पुलिस कों सुचना दी. पचरुखी थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए. ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मुन्द्रिका राम के 40 वर्षीय पुत्र नागेंद्र कुमार राम के रूप में की गयी.शव की शिनाख्त होते ही परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंच कर शव से लिपट कर रोने बिलखने लगे. परिजनों द्वारा बताया गया की मागेंद्र दो दिनों से घर नहीं आया था. परिजन उसे लेकर काफ़ी परेशान थे, और लगातार अपने स्तर से ढूंढ रहे थे. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव कों पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत गुठनी. मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुटी के समीप 25 मार्च की दोपहर एक वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया. जिससे थाना क्षेत्र के विस्वार गांव निवासी छट्ठू प्रसाद (55) घायल हो गये थे. सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. गई. ग्रामीणों का कहना है की उसे गंभीर हालत में लेकर मैरवा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. जहां मौजूद डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ. डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अच्छे उपचार को लेकर परिजन गोरखपुर लेकर चले गए. जहां गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई. टेकनिया कुटी के समीप 25 मार्च को हुए सड़क हादसे में अधेड़ के मौत के बाद परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार में उसकी पत्नी प्रमिला देवी, बेटा सुजीत कुमार, अमरजीत कुमार और मनोज कुमार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >