सीवान: दो पक्षों में मारपीट में दस लोग घायल, पिता-पुत्र सदर अस्पताल रेफर

सीवान के तेलिया गांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों का प्रयोग हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए. पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Siwan News : गोरेयाकोठी लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के तेलिया गांव में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. लाठी-डंडे से हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए. इनमें पिता-पुत्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पिता-पुत्र के सिर में गंभीर चोट

घायलों में तेलिया गांव निवासी दशरथ महतो और उनके पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं. मारपीट के दौरान दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं. लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

दूसरे पक्ष के आठ लोग भी घायल

दूसरे पक्ष के घायलों में दुर्गावती देवी, सोनू कुमार महतो, पूजा देवी, पलक कुमारी, अनीता कुमारी, अंकित कुमार और विशाल कुमार सहित कुल आठ लोगों का इलाज लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद शनिवार को दोनों पक्ष लकड़ी नबीगंज थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मारपीट एवं घायल करने का आरोप लगाया. दोनों पक्षों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Rajeev Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >