ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

बुधवार की सुबह की सीवान पचरुखी के मध्य रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई. किशोर की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला गांव निवासी राम अयोध्या भगत का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू है.

प्रतिनिधि, सीवान. बुधवार की सुबह की सीवान पचरुखी के मध्य रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई. किशोर की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला गांव निवासी राम अयोध्या भगत का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अभिषेक रात्रि से ही गायब था. जहां सुबह उसका रेलवे ट्रैक पर शव बरामद किया गया .जहां पुलिस पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया . इकरा पब्लिक स्कूल के दो छात्र दुर्घटना में घायल सीवान. शहर के सूरापुर के समीप इकरा पब्लिक स्कूल के दो छात्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. घायलों में नासिर और फरहाद शामिल है.सदर अस्पताल में मौजूद अन्य छात्रों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बारिश हो रही थी और एक स्कूटी पर सवार होकर तीन छात्र जा रहे थे .इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गए. जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. भाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप दरौंदा. थाना क्षेत्र के बाल बंगरा में छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने अपने ही देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि मैं अपने कमरे में थी तब मेरा देवर असलम शाह आकर छेड़खानी करने लगा. शोरगुल करने पर घर के अन्य सदस्य आए. इसके बाद वह भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >