प्रतिनिधि, महाराजगंज. पिछले पांच मई से नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सुविधा एप काम नहीं कर रहा है. एप के उपयोग में तकनीकी परेशानी से उपभोक्ता और बिजली कर्मी तक परेशान हैं. . एप के माध्यम से संचालित आरएमएस अर्थात रिव्नेयू मैनेजमेंट सिस्टम के काम नहीं करने से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का न तो ऑनलाइन भुगतान ही कर पा रहे हैं, न ही अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज ही कर पा रहे हैं. जिससे परेशान उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली कटने का डर बना हुआ है. इधर महाराजगंज डिविजन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि एप को अपडेट करने की पहल जारी है. 20 मई से पहले इसके सुचारू और अपडेट हो जाने की पूरी संभावना है. नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक सप्ताह लटका निस्तारण- नया कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद नये बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं के आवेदन प्रक्रिया बीच में ही अटक गई है. ऑनलाइन आवेदन के बावजूद इसके सैकड़ों परेशान उपभोक्ता कुछ नहीं कर पा रहे हैं. बिजली कंपनी के एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुविधा एप को और उपयोगी बनाने के लिए अपडेट किया जा रहा है. जिस कारण सही से काम नहीं कर पा रहा है. एसडीओ ने बताया कि चालू सप्ताह में सुविधा एप के अपडेट हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है.
एप में तकनीकी खराबी से बिजली उपभोक्ता परेशान

एप में तकनीकी खराबी से बिजली उपभोक्ता परेशान
Copied link
पिछले पांच मई से नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सुविधा एप काम नहीं कर रहा है. एप के उपयोग में तकनीकी परेशानी से उपभोक्ता और बिजली कर्मी तक परेशान हैं. . एप के माध्यम से संचालित आरएमएस अर्थात रिव्नेयू मैनेजमेंट सिस्टम के काम नहीं करने से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का न तो ऑनलाइन भुगतान ही कर पा रहे हैं, न ही अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज ही कर पा रहे हैं.