सीवान में स्कूल से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

सीवान जिले में एक शिक्षक को अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है. बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया.

Siwan News: सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर नहर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल शिक्षक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी काली मल्लाह के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, काली मल्लाह टारी गांव स्थित विद्यालय से पढ़ाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चांदपुर नहर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल शिक्षक को तत्काल सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

टक्कर मारकर चालक फरार

दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर सिसवन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात बोलेरो और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >