सीवान के अवनीश ने बढ़ाया मान, IIT-BHU में पीएचडी के लिए हुआ चयन

Siwan News : मेहनत और प्रतिभा से मिली सफलता, IIT-BHU में शोध करेंगे अवनीश कुमार गुप्ता

Siwan News (कन्हैया साह) : पचरुखी प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी अवनीश कुमार गुप्ता ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अवनीश पूर्व शाखा प्रबंधक मधु प्रसाद गुप्ता एवं सरकारी शिक्षिका माया देवी के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है.अवनीश ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से वनस्पति विज्ञान विषय में स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने GATE-XL परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ CSIR-NET LS में ऑल इंडिया रैंक-39 तथा ICMR-JRF में ऑल इंडिया रैंक-67 प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की. हाल ही में उनका चयन IIT-BHU में पीएचडी शोध कार्य हेतु हुआ है, जो परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, छोटे भाई रजनीश कुमार गुप्ता एवं अनुराग कुमार गुप्ता, जो TCS में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, को दिया. साथ ही उन्होंने अपने मामा प्रकाश चंद्र प्रसाद, जो पचरुखी के उप प्रमुख हैं, के मार्गदर्शन और सहयोग को भी अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया. ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने अवनीश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read : वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >