स्टेशन परिसर से ट्रेनों तक की कड़ी निगरानी

सीवान.रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर व ट्रेनों में गश्त और निगरानी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.यह अभियान सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया.

प्रतिनिधि,सीवान.रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर व ट्रेनों में गश्त और निगरानी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.यह अभियान सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया. एएसआइ विनोद कुमार यादव ने स्वान दस्ता और अन्य जवानों के साथ टीओपीबी, जहरखुरानी, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, अवैध वेंडर गतिविधियों, तथा लावारिश बच्चों पर विशेष निगरानी रखी.टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4, यात्री प्रतिक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पीआरएस,एफओबी, यार्ड तथा टीआरडी क्षेत्र में गहन जांच-पड़ताल की. साथ ही ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की गई.गश्ती टीम ने दिनभर में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अटेंड किया और उन्हें सुरक्षित रूप से पास कराया. जांच टीम ने यात्रियों को जहरखुरानी एवं टीओपीबी गिरोह से सतर्क रहने की अपील की और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी.रेल सुरक्षा बल ने बताया कि नियमित गश्त और सतर्कता से स्टेशन क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >