सभी पंचायतों में होगा खेल क्लब का गठन

रविवार को जिले के सभी ग्राम व नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का गठन व संचालक को लेकर बैठक खेल भवन सीवान में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने किया.

सीवान. रविवार को जिले के सभी ग्राम व नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का गठन व संचालक को लेकर बैठक खेल भवन सीवान में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने किया. बैठक में पंचायत खेल क्लबों के गठन, संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में एक खेल क्लब का गठन किया जाएगा. जहां 17 प्राथमिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा. खेल क्लबों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को प्रखंड और जिला स्तर पर पहुंचने का अवसर मिलेगा. जिससे युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ाने में मजबूती मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छा माहौल मिलेगा. अगले चरण की बैठक में विभिन्न प्रखंडों के खेल क्लबों से जुड़े सचिव और अध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी. बैठक में पचरुखी, बड़हरिया, सीवान सदर के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष मौजूद रहे. मौके पर शारीरिक शिक्षक मनोरंजन सिंह, संतोष सिंह, विजय प्रताप सिंह, बाल्मीकि कुमार ओझा, धर्मेंद्र सिंह, रमेश कुमार, विष्णु यादव, अरविंद शंकर, अनिरुद्ध कुमार, जितेंद्र कुमार व राधा कुमारी आदि मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >