सीवान: सोहगरा पैक्स से ऋण लेकर नहीं चुकाने वाले 27 लोगों पर प्राथमिकी, 39 लाख से अधिक बकाया

सीवान के सोहगरा पैक्स में 27 ऋणियों ने 39 लाख से अधिक रुपये का ऋण नहीं चुकाया है. नोटिस के बाद भी राशि वापस न मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Siwan News : गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा पैक्स से ऋण लेकर राशि नहीं लौटाने वाले 27 ऋणियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पैक्स प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पैक्स प्रबंधन ने कुरमौली, डरैला, वजीदही, सोहागरा, सोहागरा पुरब पट्टी और विशुनपुरा समेत कई गांवों के ऋणियों पर ब्याज सहित कुल 39 लाख 5 हजार 967 रुपये बकाया होने का दावा किया है.

कई बार नोटिस भेजने के बाद भी नहीं लौटायी राशि

पैक्स प्रबंधन के अनुसार, बकायेदार ऋणियों से राशि वसूलने के लिए कई बार डाक के माध्यम से नोटिस भेजा गया. इसके बावजूद संबंधित लोगों ने बकाया राशि जमा नहीं की. पैक्स प्रबंधक का कहना है कि अभी भी कई अन्य लोगों पर समिति की राशि बकाया है, जिनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

वर्ष 2000 से सदस्यों को उपलब्ध कराया जा रहा ऋण

सोहगरा पैक्स के प्रबंधक विन्ध्याचल शर्मा ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि समिति वर्ष 2000 से अपने सदस्यों के बीच जमा वृद्धि का काम कर रही है. समिति सदस्यों से जमा राशि स्वीकार करने के साथ जरूरत के अनुसार उन्हें ऋण भी उपलब्ध कराती है.

प्रबंधक के अनुसार ऋण की राशि समय पर वापस मिलने से समिति का काम सुचारु रूप से चलता है. लेकिन लंबे समय से कई सदस्यों द्वारा ऋण की राशि नहीं लौटाये जाने से समिति की वित्तीय देनदारियां प्रभावित हो रही हैं.

बोर्ड बैठक में कानूनी कार्रवाई का लिया गया निर्णय

पैक्स प्रबंधन के अनुसार बकायेदारों को राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया. डाक विभाग के माध्यम से भी नोटिस की तामील करायी गयी, लेकिन इसके बाद भी राशि जमा नहीं की गयी. इसके बाद पैक्स की बोर्ड बैठक में 15 जनवरी 2026 को प्रस्ताव संख्या चार पारित कर बकायेदार सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.

इसी आधार पर जिला सहकारिता पदाधिकारी के पत्रांक 2095, दिनांक 12 सितंबर 2026 का हवाला देते हुए गुठनी थाने में आवेदन दिया गया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इन ऋणियों पर लाखों रुपये का बकाया

पैक्स द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार कुरमौली निवासी राम कुणाल यादव पर 2,68,929 रुपये, डरैला निवासी रूपचन्द्र गुप्ता पर 1,71,613 रुपये, वजीदही निवासी नागेन्द्र सिंह पर 1,32,076 रुपये, डरैला निवासी राजीव कुमार माली पर 73,214 रुपये, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा पर 1,54,050 रुपये और बाके बिहारी मिश्र पर 2,34,373 रुपये बकाया बताया गया है.

इसी तरह मीरा देवी पर 1,68,150 रुपये, शिव भवन पाल पर 72,664 रुपये, सत्यदेव गुप्ता पर 96,650 रुपये, विद्यासागर कुशवाहा पर 2,81,642 रुपये, सोहागरा पुरब पट्टी निवासी हरिवंश यादव पर 2,62,248 रुपये, कुरमौली निवासी ललन यादव पर 47,376 रुपये और डरैला निवासी शिव कुमार मिश्र पर 2,83,200 रुपये बकाया होने का दावा किया गया है.

डरैला और सोहागरा के कई ऋणी भी सूची में

डरैला निवासी धर्मपाल राम पर 2,37,874 रुपये, उपेन्द्र ठाकुर पर 1,03,992 रुपये, सोहागरा निवासी मुन्ना मियां पर 72,704 रुपये और डरैला निवासी बलिन्द्र कुशवाहा पर 3,05,057 रुपये बकाया बताया गया है.

इसके अलावा डरैला (वजीदही) निवासी दिनेश यादव पर 1,27,852 रुपये, विशुनपुरा निवासी द्वारिका प्रसाद राम पर 84,766 रुपये और डरैला निवासी सलमा खातून पर 53,330 रुपये बकाया होने का दावा किया गया है.

27 ऋणियों पर बकाया राशि को लेकर मामला दर्ज

मानवेन्द्र कुमार मिश्र पर 59,733 रुपये, दुर्गावती देवी पर 1,98,613 रुपये, पृथ्वी पाल पटेल पर 38,745 रुपये, कान्ता प्रसाद पर 27,547 रुपये, राजेश गुप्ता पर 98,830 रुपये, कुशुम देवी पर 1,97,804 रुपये और लक्ष्मीना देवी पर 51,931 रुपये बकाया होने का दावा पैक्स की ओर से किया गया है.

पुलिस ने पैक्स प्रबंधक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिकी में दर्ज आरोपों से संबंधित दस्तावेजों और बकाया राशि की जानकारी की भी जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >