भूमि विवाद के छह मामलों का हुआ निष्पादन

थाना परिसर में भूमि विवादित मामलो के सुनवाई के लिए शनिवार को जनता दरबार लागाया गया. जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर 06 फरियादी पहुंचे हुए थे. जिसमें सीओ पूनम दीक्षित, थाना अपर अध्यक्ष श्रवण कुमार पाल के नेतृत्व में सभी मामलों को देखा गया.

दरौंदा. थाना परिसर में भूमि विवादित मामलो के सुनवाई के लिए शनिवार को जनता दरबार लागाया गया. जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर 06 फरियादी पहुंचे हुए थे. जिसमें सीओ पूनम दीक्षित, थाना अपर अध्यक्ष श्रवण कुमार पाल के नेतृत्व में सभी मामलों को देखा गया. जिसमे सभी मामले का निष्पादन कर दी गई. इस मौके पर राजस्व अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, अंचल कर्मी ब्रजेश राज, धनु चौहान, विकाश सिंह एवं फरियादी मौजूद रहे. जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन बड़हरिया. भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ सरफराज अहमद व थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रुप से की. थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा ने बताया कि जनता में नये व पुराने मामलों को मिलाकर कुल छह आवेदन प्राप्त हुए. जहां दो नये मामलों व चार पुराने मामलों की सुनवाई की गई. उन्होंने बताया कि सुनवाई कर दोनों पक्षों की मौजूदगी में दो नये मामलों में एक नया व चार पुराने मामलों में दो का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया.इस प्रकार छह मामलों में से तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >