पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर 12 दिन बाद ही रचा ली दूसरी शादी, सिवान की घटना ने इंसानियत को झकझोरा

Bihar Crime News: सिवान जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और महज 12 दिन बाद दूसरी शादी रचा ली.

Bihar Crime News: सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव निवासी इंजीनियर दीपक कुमार ने 12 अप्रैल को अपनी पत्नी आराध्या कुमारी को बाइक से कहीं ले गया. इसके बाद से अचानक आराध्या का मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गई. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा.

पिता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

आराध्या के पिता, जो सारण जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. संदेह के आधार पर पति दीपक कुमार को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई.

पूछताछ में खुला खौफनाक सच

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर बसंतपुर थाना क्षेत्र के सहरकोला लहेजी NH-227A के किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके से सड़े-गले हालत में शव बरामद किया.

12 दिन बाद दूसरी शादी से सब हैरान

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पत्नी की हत्या के महज 12 दिन बाद ही आरोपी ने दूसरी शादी कर ली. 21 अप्रैल को उसने पचरूखी थाना क्षेत्र की रहने वाली पिंकी कुमारी से विवाह रचा लिया. इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि कोई इतना बड़ा अपराध कर इतनी जल्दी सामान्य जीवन कैसे जी सकता है.

पुलिस जांच जारी, कई पहलुओं पर पड़ताल

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई और भी शामिल है.

(सिवान से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में एक ही परिवार से उठीं तीन अर्थियां, भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान डूबने से हुई दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >