सीवान हिंसा: बिहार बंद के दौरान पथराव के बाद 25 गिरफ्तार, भेजे जाएंगे जेल

सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसात्मक प्रदर्शनों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. गांधी मैदान से शुरू हुए इस प्रदर्शन ने शहर के कई इलाकों में पथराव और अफरा-तफरी मचा दी थी. घटना के बाद 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीवान में बिहार बंद के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन, पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस ने 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों का देर रात सदर अस्पताल में मेडिकल फिटनेस कराया गया. जांच पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन कुछ ही समय में हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ और थाना रोड समेत कई जगहों पर पथराव किया. घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान गोली चलने की सूचना से तनाव और बढ़ गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >