सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सीवान में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Siwan Student Death: सीवान के पचमंदिरा मोहल्ले में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा सोनी कुमारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच में जुटी है.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Student Death:
सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है. किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. दरअसल, पूरा मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र के पचमंदिरा मोहल्ले का है. जहां किराए के मकान में रहकर छात्रा सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत

मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी पिछले करीब दो महीने से पश्चिमी मंदिर इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रहकर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिवार को उम्मीद थी कि वह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर पुलिस सेवा में जाएगी.

बेटे की शादी में गए थे मकान मालिक

बताया जा रहा है कि, मकान मालिक राधेश्याम सिंह अपने पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे. शनिवार की रात करीब एक बजे जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने कमरे के अंदर सोनी का शव पंखे से लटका हुआ देखा. इसके बाद तुरंत उन्होंने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सीवान पहुंच गए. जवान बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

Also Read: siwan news: 21 जून को सीवान सदर अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >