Shaheed sitaram singh kushwaha: भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद सीताराम सिंह कुशवाहा की प्रतिमा स्थापित करने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ रही है. वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक अमरनाथ यादव ने आश्वासन संख्या 267/08 के माध्यम से जीरादेई प्रखंड की ठेपहा पंचायत में शहीद सीताराम सिंह कुशवाहा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग विधानसभा में उठायी थी. करीब 18 वर्ष बाद सरकार की ओर से इस दिशा में पहल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है.
स्थानीय लोगों के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद सीताराम सिंह कुशवाहा के योगदान को देखते हुए उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. प्रतिमा स्थापित होने से शहीद को सम्मान मिलने के साथ ही नई पीढ़ी को उनके त्याग, संघर्ष और देशभक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी.
2008 में विधानसभा में उठाया गया था मामला
बताया गया कि तत्कालीन विधायक अमरनाथ यादव ने वर्ष 2008 में विधानसभा में आश्वासन संख्या 267/08 के माध्यम से ठेपहा पंचायत में शहीद सीताराम सिंह कुशवाहा की प्रतिमा स्थापित करने का मामला सरकार के समक्ष रखा था. लंबे समय से लंबित इस मांग पर अब पहल शुरू होने की उम्मीद जगी है.
स्थानीय लोगों ने सरकार की पहल का किया स्वागत
ठेपहा पंचायत में प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी. स्थानीय लोगों ने सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शहीद की स्मृति को संरक्षित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है. इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
