राहुल कुमार कुशवाहा बने रालोमो आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

Siwan News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने संगठन को मजबूत करने के लिए आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष सीवान के राहुल कुमार कुशवाहा को बनाया है. पार्टी की नीतियों को डिजिटल माध्यम से प्रचारित करने की उनकी प्राथमिकता होगी.

Siwan News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी की है. इसी क्रम में सीवान जिले के बड़हरिया निवासी राहुल कुमार कुशवाहा को पार्टी के आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर हुई नियुक्ति

यह नियुक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं दीनारा विधायक आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार की गई है. पार्टी नेतृत्व ने राहुल कुमार कुशवाहा के संगठनात्मक अनुभव, तकनीकी दक्षता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार

नियुक्ति के बाद राहुल कुमार कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

डिजिटल माध्यम से पार्टी की नीतियों का करेंगे प्रचार

राहुल कुमार कुशवाहा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होगी. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी दोहराया.

बड़हरिया में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

राहुल कुमार कुशवाहा की नियुक्ति पर बड़हरिया सहित पूरे सीवान जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

Also Read : पानापुर में बड़ी चोरी, संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने और सामान ले उड़े चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >