ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सीवान में अलर्ट, 239 स्थानों पर पुलिस की तैनाती

ईद-ए-मिलादुन्नबी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सीवान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. 239 महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, साथ ही जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

Siwan Procession Alert: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती (ईद-ए-मिलादुन्नबी) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 239 महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

239 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात

प्रशासनिक व्यवस्था के तहत महाराजगंज अनुमंडल में 45 और सीवान सदर अनुमंडल में 194 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. वहीं, सीवान शहर में जुलूस के मार्गों पर करीब एक दर्जन गश्ती दल लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

जुलूस के मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जायेगी. प्रशासन की ओर से अधिकारियों को किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इन स्थानों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

शहर के अड्डा नंबर दो, चिकटोली मोड़, सराय मोड़, टेलहट्टा बाजार, अस्पताल मोड़, दरबार मोड़, बड़ी मस्जिद, नया किला, शिवव्रत ठाकुरबाड़ी, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, कसेरा टोली, शिव मंदिर, हाफिजी चौक, शांति वट वृक्ष, संतोषी माता मंदिर, कचहरी दुर्गा मंदिर, खुरमाबाद और श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे.

प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >