सीवान जंक्शन पर पत्नी के सामने ट्रेन के आगे कूदा युवक, दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सीवान जंक्शन पर गुरुवार एक मानसिक रूप से अस्वस्थ यात्री ने ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर जान दे दी. स्टेशन पर पत्नी और रिश्तेदार ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी.

Siwan News: (अमर नाथ शर्मा) शहर के सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर गुरुवार की सुबह यह दर्दनाक घटना हुई. मृतक की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर गांव निवासी सिकिल साह के 50 वर्षीय पुत्र रोहित साह के रूप में की गई है. बताया गया कि रोहित साह अपनी पत्नी सविता देवी और साढ़ू रामपूजन साह के साथ इलाज कराने गोरखपुर जा रहा था.

अचानक इंजन के सामने लगा दी छलांग

परिजन गोरखपुर जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान छपरा से थावे जाने वाली 55105 सवारी ट्रेन सुबह करीब 9:10 बजे प्लेटफार्म पर प्रवेश कर रही थी. तभी रोहित साह अचानक परिवार वालों को चकमा देकर इंजन के सामने कूद गया.

मौके पर ही हो गई मौत

हादसा इतना भयावह था कि रोहित साह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को क्लियर कराया. हादसे के कारण 55105 सवारी ट्रेन करीब 20 मिनट तक सीवान जंक्शन पर खड़ी रही.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

बाद में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई. हालांकि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया. स्टेशन पर मौजूद लोग इस दर्दनाक मंजर को देखकर स्तब्ध रह गए.

Also Read: अपार आईडी निर्माण में बड़ा खुलासा, बैठक से गायब रहे 72 निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि, सामने आई भारी लापरवाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >