Siwan News : सीवान में सगे पाटीदारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला की मौत, तीन घायल

Siwan News : तलवारबाजी में महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : सीवान जामों थाना में जमीनी विवाद में सगे पाटीदारों के बीच हुए विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों में दो महिलाएं भी शामिल है. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तलवार से हमला कर पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की गई. घटना जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है. मृतका की पहचान तारा देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तारा देवी का छोटा बेटा दुकान बंद कर जब अपने घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए सगे पाटीदारों ने उस पर तलवार से हमला बोल दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

जब बीच बचाव करने परिवार के लोग गए तो उन पर भी हमला कर दिया गया. जिसमें मां तारा देवी और परिवार की दो बहुएं रीपू देवी और आशा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारा देवी को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में फैसला तारा देवी के पक्ष में आने वाला था, इसी वजह से विपक्षी पक्ष ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों का इलाज जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >