सीवान में किशोर ने आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

Siwan News : सीवान में किशोर की हालत गंभीर, गले पर जख्म मिलने से मामला चर्चा में

Siwan News (अमित सिंह) : थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में घरवालों से नाराज एक किशोर ने बगीचे में बैठकर अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना गुरुवार की बताई जाती है. इतना ही नहीं किशोर ने गला रेतने की घटना का लाइव वीडियो घरवालों को दिखाया. उसके बाद किशोर लहूलुहान होकर बगीचे में ही गिर पड़ा. परिजन बगीचे में पहुंचे व घायलावस्था में उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. चंदन कुमार व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल किशोर जुनेदपुर का सुभाष कुमार बताया जाता है.

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुभाष ने घूमने जाने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की. पैसा नहीं मिलने से नाराज किशोर बगीचे में गया व आत्महत्या की कोशिश की. अस्पताल सूत्रों के अनुसार किशोर के गले पर गहरे जख्म का निशान पाया गया. हालांकि घायल व उसके परिजनों ने पेड़ से गिरने के कारण गले पर जख्म होने की बात कही. घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है.

Also Read : वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >