सीवान के स्कूलों में बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर

Siwan News : सीवान के स्कूलों में कमजोर छात्रों के लिए विशेष शिक्षण अभियान शुरू

Siwan News (मनीष गिरि) : सीवान बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के मध्य विद्यालयों में एफएलन समर कैंप-2026 के सफल संचालन हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है. समर कैंप के माध्यम से वैसे विद्यार्थियों को विशेष शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जो अपनी कक्षा स्तर की अपेक्षित दक्षताओं से पीछे हैं. इसको लेकर 26 मई को जिला स्तर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी, नोडल सहायक शिक्षक एवं प्रखंड संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया था. बैठक में समर कैंप के संचालन, बच्चों की पहचान, शिक्षण गतिविधियों एवं अनुश्रवण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी.

समर कैंप को परिणामोन्मुख बनाने पर अधिकारियों ने दिया जोर

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) जय कुमार, संभाग प्रभारी (गुणवत्ता शिक्षा) हरिशचंद्र प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन पूनम तिवारी, पुष्कर कुमार विश्वकर्मा, विक्की् राज एवं साक्षी द्विवेदी उपस्थित रहीं. सभी पदाधिकारियों ने समर कैंप को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया. इसी क्रम में शुक्रवार को सभी प्रखंडों में तालीमी मरकज एवं टोला सेवकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समुदाय स्तर पर चिन्हित बच्चों को समर कैंप से जोड़ने एवं उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई. समर कैंप के अंतर्गत चिन्हित विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन दो घंटे की विशेष कक्षाएँ संचालित की जाएंगी, ताकि बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं बुनियादी गणितीय दक्षताओं का प्रभावी विकास हो सके. शिक्षा विभाग ने इसे बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है.

Also Read : महनार में शांतिपूर्ण चुनाव, स्थायी समिति के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >