नौतन में प्रशासनिक विसंगति से परेशान ग्रामीण, समाधान नहीं मिल रहा

Siwan News : सीवान: प्रशासनिक सीमांकन की विसंगति से प्रभावित हो रही जनसेवाएं

Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : नौतन सीवान जिले में एक ऐसा पंचायत है जिसका थाना कहीं और प्रखंड कहीं और अंचल कहीं और निर्धारित कर दिया गया गया है जिसके चलते इन पंचायतों का समास्या को लेकर न तो पदाधिकारी के बिच सामंजस्य स्थापित हो पाता है न तो इन पंचायत के नागरिकों की समस्या के समाधान हो पाते हैं.

थाना, प्रखंड और अंचल एक ही क्षेत्र में निर्धारित हो

थाना क्षेत्र के पचलखी पंचायत का थाना 15 किलोमीटर नौतन पश्चिम, प्रखंड 12 किलोमीटर पुरब सीवान, अंचल 20 से 25 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण की कोण मैरवा, हंसुआ पंचायत का थाना नौतन पुरब 10 किलोमीटर प्रखंड ,अंचल जिरादेई दक्षिण 10 किलोमीटर, नौतन थाना क्षेत्र के सिरीसीया पंचायत का थाना 3 किलोमीटर उत्तर नौतन और प्रखंड ,अंचल ,मैरवा 8 किलोमीटर दक्षिण निर्धारित है. देखा जाए तो कोई घटना दुर्घटना होने पर पदाधिकारी से लेकर पंचायत के बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. चाह कर भी न तो एक साथ पदाधिकारी पहुंच पाते हैं और न तो समय से समस्या की सामाधान हों पातीं है. शासन प्रशासन सरकार से इन पंचायत के लोगों ने मांग किया है कि ऐसे जगह पंचायत को निर्धारित किया जाय ताकि थाना प्रखंड अंचल एक स्थान पर रहे.

Also Read : सीवान के गुठनी में ग्रामीणों ने मादक पदार्थ के साथ 5 आरोपितों को पकड़ा, पुलिस पर उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >