14 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता, तलाश में भटक रहा परिवार, थाने में आवेदन

Siwan News : सीवान दरौंदा थाना: कोल्हुआं गांव से 14 वर्षीय प्रियांशु कुमार लापता, परिजन परेशान. पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता.

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. किशोर के अचानक गायब होने से परिजन काफी चिंतित हैं. इस संबंध में उसकी मां सुमन देवी ने दरौंदा थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोल्हुआं गांव निवासी उदय सिंह की पत्नी सुमन देवी का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार 9 जून 2026 से घर से लापता है. परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कई दिनों की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

दरौंदा थाना पहुंचीं मां, बेटे की बरामदगी की लगाई गुहार

पुत्र के लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. आखिरकार परिजन दरौंदा थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर किशोर की खोजबीन कराने की मांग की. सुमन देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र का अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल बरामद करने की अपील की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read : बिहार में मिलीं 3.25 लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां, 700 वर्ष पुरानी धरोहरें भी शामिल, डिजिटाइजेशन का कार्य तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >