संगठन से सत्ता तक बढ़ी सीवान भाजपा की ताकत, महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से बढ़ा जिले का राजनीतिक कद

Siwan News: भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीवान की राजनीतिक भागीदारी लगातार मजबूत होती जा रही है. संगठन से लेकर सत्ता के विभिन्न स्तरों तक जिले के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

Siwan News: सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीवान की राजनीतिक भागीदारी लगातार मजबूत होती जा रही है. संगठन से लेकर सत्ता के विभिन्न स्तरों तक जिले के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. हाल के दिनों में पार्टी संगठन, विधानमंडल और सहयोगी दलों में सीवान के नेताओं को मिले नए दायित्वों ने जिले की राजनीतिक ताकत को नई पहचान दी है.

मंगल पांडे बने विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति

बिहार विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सीवान सदर के विधायक और पूर्व मंत्री मंगल पांडे को विधानसभा की प्राक्कलन समिति का सभापति मनोनीत किया गया है. यह समिति विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों में शामिल है, जो सरकारी योजनाओं और विभागीय खर्चों की समीक्षा करती है. राजनीतिक जानकार इसे मंगल पांडे के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान मान रहे हैं.

नंद प्रसाद चौहान को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन के विस्तार के दौरान जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चौहान को यह दायित्व मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

मुकेश कुमार बंटी बने भाजपा प्रदेश मंत्री

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी को पार्टी ने प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है. युवा नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर स्थान मिलने को संगठन के विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

रमेश सिंह कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व

भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी सीवान को विशेष महत्व दिया है. सीवान सांसद विजयलक्ष्मी देवी के पति एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी जिले के राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है.

जिले की बढ़ी राजनीतिक स्वीकार्यता

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन और सत्ता दोनों स्तरों पर जिले के नेताओं को मिली जिम्मेदारियां सीवान की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता का संकेत हैं. इससे विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और संगठन विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है. भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से जिले का राजनीतिक महत्व बढ़ेगा और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर सीवान की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी.

Also Read: सीएम के प्रसिद्ध चाय व्यवसायी राजन गुप्ता की मौत, सड़क हादसे में गई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >