राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठन चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए सभी प्रखंड अध्यक्ष

Siwan News: चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. आइए जानते हैं किसे किस प्रखंड की जिम्मेदारी मिली है.

Siwan News: (सीवान से पंकज कुमार) जिला अतिथि गृह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश से आए पार्टी के सीवान जिला पर्यवेक्षक बृजेन्द्र पप्पू और महताब साहब तथा जिला निर्वाची पदाधिकारी हरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे. उनकी देखरेख में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों का निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया गया.

निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को बांटे गए प्रमाण पत्र

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों में हसनपुरा से सोनू सिंह, दरौंदा से राजेश कुशवाहा, गोरयाकोठी से अमरेंद्र कुमार सिंह, सदर से धुपनाथ सिंह, हुसैनगंज से कमरुद्दीन अंसारी, बड़हरिया से मोहम्मद मुजीब सुभान और मैरवा से हरेराम सिंह शामिल हैं.

जिले के सभी प्रखंडों में घोषित किए गए अध्यक्ष

इसके अलावा दरौली से आदित्य सिंह, आंदर से अरविंद सिंह, जीरादेई से दिनेश सिंह, सिसवन से मृत्युंजय सिंह, लकड़ी नवीगंज से शमीम अहमद खान, गुठनी से कयामुद्दीन अंसारी, पचरुखी से आसमा खातून, नौतन से सत्यदेव चौधरी, बसंतपुर से राघो लाल कुशवाहा, रघुनाथपुर से किशन कुमार भगत, भगवानपुर से धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा महाराजगंज से परमात्मा प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.

बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान अंसारी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, अभिषेक रंजन, चंदन सिंह, सिकु सिंह और लाल बाबू कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर जोर दिया.

Also Read: SBI रीजनल ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >