सतधन की रस्म के बाद पोखरे में डूबने से वृद्ध की मौत, गांव में मातम

Siwan News : सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिवार में मचा चीख-पुकार

Siwan News (अमित सिंह) : मुख्यालय के एक पोखरा में सतधन की रस्म के बाद नहाने गए वृद्ध की मौत गहरे पानी में डूबने के कारण हो गई. मृतक बरवां कला के स्व. बाबूलाल राम के पुत्र दरोगा राम (59) बताए जाते है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मुहल्ले की ही एक महिला की मौत होने के बाद गुरुवार को सतधन की रस्म में शामिल होने दरोगा राम गए थे. सतधन की परंपरा के अनुसार कई लोगों के साथ दरोगा राम भी बसंतपुर के एक पोखरा में नहाने गए. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए.

इलाज से पहले ही हो चुकी थी मौत

साथ गए लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पोखरा से बाहर निकाला. तब तक वह अचेत पड़ गए थे. लोगो ने आनन फानन में उन्हें बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत होने की खबर गांव में पहुंचते ही पूर्व प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, स्थानीय मुखिया छोटेलाल चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए. सूचना पर पहुंचे थाना के एसआई उपेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी लेते हुए कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read : हाजीपुर में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे मरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >