सीवान भाजपा की बैठक में बनी रणनीति, घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

Siwan News : राजेश श्रीवास्तव ने किया संचालन, हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया धन्यवाद ज्ञापन

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में व्यापक जनसंपर्क एवं जनकल्याण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है.इसी को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, चाप में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि 7 जून को एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत 5 जून से 21 जून तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन

8 से 12 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और प्रगति पदयात्रा का आयोजन भी होगा.12 से 20 जून तक जनकल्याण शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी. वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे.

सरकार की उपलब्धियों के प्रचार पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदप्रसाद चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया.इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, आदित्य कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : महनार में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >