सीवान के मुफस्सिल थाना परिसर में नष्ट की गयी 429 लीटर शराब, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Siwan News: मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त की गयी 429.300 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब को विनष्ट किया गया.

Siwan News: (सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त की गयी 429.300 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब को विनष्ट किया गया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गयी. जानकारी के अनुसार विभिन्न कांडों में जब्त अंग्रेजी और देसी शराब को नियमानुसार थाना परिसर में बनाये गये गड्ढे में नष्ट कराया गया. शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई.

पुलिस और टास्क फोर्स की रही मौजूदगी

इस दौरान पुलिस पदाधिकारी, टास्क फोर्स के सदस्य, चौकीदार और थाना के अन्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और नियमों का विशेष ध्यान रखा गया. थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

समय-समय पर नष्ट की जाती है जब्त शराब

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय और प्रशासनिक आदेश के तहत जब्त शराब को समय-समय पर विनष्ट किया जाता है. इससे अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलती है. पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि अगर कहीं अवैध शराब कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है.

Also Read: गया में पुलिस वाहन को देख अचानक भागने लगा युवक, गिरकर हुआ घायल, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >