Siwan News: सीवान में अपराधियों ने गोलियों से युवक को भूना, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत

Siwan News: गोलियां युवक के पेट में लगीं और वह कार से उतरकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर गिर पड़ा.

Siwan News: सीवन के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मेन रोड के कैलगढ़ मिडिल स्कूल के पास गुलरबगा में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि आठ गोलियां उसके पेट में लगी है. थाना क्षेत्र के गौसीहाता के अलीमुल्लाह आलम उर्फ ठीकेदार का 24 वर्षीय बेटा शाहबाज आलम अपनी कार से अपने दोस्तों के साथ अपने गांव जा रहा है. उसकी कार बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के गुलरबगा पहुंची, मीरगंज से स्कॉर्पियो से आ रहे पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया व कार रुकते ही दनादन गोलियां चलानी शुरु कर दी.

इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत

गोलियां उसके पेट में लगीं और वह कार से उतरकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर गिर पड़ा. सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने घायल शाहबाज आलम को उठाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया व शाहबाज को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान ले गये. लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व रास्ते में उसकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दर्जनभर गोलियां चली. गोली राइफल, पिस्टल व दोनाली बंदूक से चलाने की बात बताई जा रही है. घटनास्थल पर दोनाली बंदूक का दो खाली कारतूस मिलने की बात सामने आ रही है. अंधाधुंध फायरिंग में युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में दहशत है. पुलिस बड़हरिया-मीरगंज मार्ग के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच करने में जुट गयी है.

Also Read: Bihar News: नशा खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले अंतर जिला गिरोह का खुलासा, जानें पुलिस को कैसे मिली सफलता

मधेपुरा में गोली मारने मामले में एक गिरफ्तार

मधेपुरा में श्रीनगर थाना पुलिस ने गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इसरायण बेला पंचायत स्थित घोड़दौल गांव निवासी मो मोईन पर जानलेवा हमला कर गोली मारकर जख्मी कर देने मामले में पुलिस ने 35 दिन बाद छापेमारी कर एक अप्राथमिकी अभियुक्त मो शमशेर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि घोड़दौल वार्ड संख्या सात निवासी मो शमशेर के छुपे होने की सूचना मिली. सूचना पाते ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >