सीवान: विद्यालय परिवार ने नए नेतृत्व का गर्मजोशी से किया स्वागत

Siwan News : बंगरा उज्जैन विद्यालय में पहली बार उच्च विद्यालय शिक्षक को मिली प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : सीवान आंदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बंगरा उज्जैन में वरीय शिक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से अनिल कुमार पाण्डेय को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा.इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

नए प्रभारी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय समाज के सहयोग से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से सहयोग की अपेक्षा की.समारोह में शिक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द तिवारी, हरिशंकर सिंह, उमेश पंडित, निर्केश उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह, दीपक त्रिपाठी, अमित कुमार, राजन कुमार, अभय कुमार, मालती सिंह, सरोज कुमारी, अनन पटेल, नवनीत, चंदन कुमार, शिल्पा सिंह, बृज कुमारी, पूनम, जितेन्द्र प्रसाद, मुकेश कुमार, संगम, अर्पिता कुमारी, कंचनलता एवं धर्मेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उदयनारायण सिंह ने किया.

उच्च विद्यालय शिक्षक को प्रभारी बनने पर विद्यालय परिवार ने जताई प्रसन्नता

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में इस विद्यालय को उच्च विद्यालय तथा वर्ष 2022 में इंटर कॉलेज का दर्जा एवं कोड प्राप्त हुआ था. इसके बावजूद अब तक विद्यालय का संचालन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अधीन किया जा रहा था. पहली बार उच्च विद्यालय के किसी शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए जाने से विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है.

Also Read : मढ़ौरा नपं चुनाव में एक वोट अवैध घोषित, तीन नए सदस्य चुने गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >