जीरादेई के जामापुर में किसान प्रशिक्षण शिविर, समिति की भूमिका पर चर्चा

Siwan News : किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, प्रशिक्षण के साथ हुआ पौधरोपण

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : जीरादेई प्रखंड के जामापुर पंचायत स्थित विकास भवन में शुक्रवार को प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति के सदस्य किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को सब्जी उत्पादन, विपणन तथा सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था.
समिति के मास्टर ट्रेनर अरिसूदन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सब्जी उत्पादक समिति किसानों से सीधे सब्जियों की खरीद करती है, जिससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होता है.उन्होंने कहा कि समिति किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

बेहतर बाजार की जानकारी से किसानों को किया गया जागरूक

प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को पीवीसीएस संघ एवं वेजफेड की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही समिति से जुड़ने की प्रक्रिया, सदस्यता शुल्क, उपविधियां, सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.कार्यक्रम के बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा पौधरोपण किया गया. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया.इस अवसर पर समिति के सुपरवाइजर विकास कुमार, सहायक प्रबंधक नन्हे कुमार पांडे, किसान मुन्ना सिंह, महात्मा राम समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >