सीवान हत्याकांड: 8 नामजद समेत 18 पर केस, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

Siwan News : सीवान में दुस्साहसिक वारदात, घर में घुसकर युवक को गोली मारी, रास्ते में मौत

Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : ठाकुर के रामपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों द्वारा बुलेट अंसारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में जिरादेई विधायक भिषम प्रताप सिंह कुशवाहा बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी सांत्वना दी. विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मृतक के बड़े भाई बाबूजान अंसारी ने पहले ही 8 नामजद व 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

युवक की हत्या के बाद गांव में दहशत

बताते चलें कि विगत शनिवार देर शाम 25-30 हथियारबंद अपराधियों ने बुलेट अंसारी के घर पर हमला किया. पिता मुन्ना अंसारी को खींचकर ले जाने लगे तो बचाने पहुंचे बुलेट को सिर में गोली मार दी गई थी. युवक को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी. परिवार का आरोप है कि दरवाजे के सामने सड़क पर शराब तस्करों की तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर एक साल से परिवार को निशाना बनाया जा रहा था. जिसमें एक साल पहले मृतक के बड़े भाई के वाहन पर एवं चार महीने पहले घर पर गोलीबारी की घटना शामिल है. मामले में सीवान एसपी ने यथाशीघ्र सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. हालांकि मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं ग्रामीण अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Also Read : भोरे में दर्दनाक वारदात: विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >