सीवान में अब अपराधियों की खैर नहीं एसपी ने बनाई चार स्पेशल टीम, लूटपाट पर लगेगा लगाम

सीवान में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने चार स्पेशल टीम बनाई है. बताया जा रहा है कि इलाके में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, यह टीम अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी.

Siwan News: (सीवान से पंकज कुमार) जिले में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. अपराधी अब खास तौर पर प्रखंड की छोटी-बड़ी दुकानों को निशाना बना रहे हैं. देर शाम दुकान बंद करने या सुनसान समय का फायदा उठाकर बदमाश हथियार के बल पर नकदी और सामान लूटकर फरार हो जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मुख्य सड़क का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि पगडंडी और चंवर वाले रास्तों से भाग निकलते हैं. इन रास्तों पर अंधेरा और पुलिस गश्त की कमी होने के कारण अपराधियों को पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है।

इलाके में घूमते है संदिग्ध

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संदिग्ध लोगों को इन इलाकों में घूमते देखा गया है, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में जिले के कई प्रखंडों में दुकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई है. इससे व्यापारियों में भय का माहौल है. कई दुकानदार अब शाम होते ही दुकान बंद कर घर लौटने लगे हैं. व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त चलाने और ग्रामीण मार्गों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है. वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

संदिग्ध अपराधियों की पहचान की जा रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आम लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बताया जाता है कि भगवानपुर, बसंतपुर व महराजगंज में हुई आभूषण दुकान में लूटपाट मामले में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश स्थानीय निकले. जहां बदमाश आसानी से अपने क्षेत्र को दुकानों को टारगेट कर रहे हैं और घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं.

हिरासत में 3 लोग

सीएसपी लूट कांड की बात करें तो सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव के समीप हुई लूट और जीबी नगर थाना इलाके के चांडी के समीप हुई लूट कांड मामले में भी घटनास्थल के आसपास के ही लुटेरे शामिल थे. जो सलाखों के पीछे हैं. जमापुर में हुई लूट आभूषण दुकान में लूटपाट के मामले में पुलिस रातभर छापेमारी करती रही. जहां तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

10 राउंड तक फायरिंग

बताते चले कि जीरादेई के जामापुर बाजार के ॐ साई वर्तन भंडार से लगभग 20 लाख रुपए की सोने और चांदी की लूट कर बदमाश फरार हो गए. दहशत फैलाने के नियत से अपराधियों ने बाजार में लगभग 10 राउंड तक फायरिंग की. दुकानदारों व ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस उसके निशानदेही पर रात भर छापेमारी की.

बाइक से पहुंचे थे अपराधी

जामापुर में स्थित ॐ साई वर्तन भण्डार के दुकान में हुई लूटपाट मामले में लुटेरे एक अपाचे बाइक और एक पैशन प्रो से पहुंचे थे .जहां लुटेरों ने लगभग 300 ग्राम सोना व लगभग 9 किलो चांदी तथा नगदी का लूट कर ली. इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने टिंकू सोनार ने आवेदन देकर पांच अज्ञात अपराधियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

चार टीम का गठन

इधर लूटपाट की घटना के बाद एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ सदर टू गौरी कुमारी के नेतृत्व में चार विशेष टीम का गठन की गई है. जो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. टीम विशेष कर असांव, आंदर ,सिसवन व रघुनाथपुर क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चला रही हैं

क्या कहते हैं एसपी

सीवान एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बदमाशों की पहचान हो चुकी है ,जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: गांधी मैदान में हलचल बढ़ी, सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव मॉनिटरिंग, यहां लाइव देखें शपथ ग्रहण समारोह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >