Siwan News : उपभोक्ता आयोग के हस्तक्षेप से टाटा एआईजी ने दिया मुआवजा

Siwan News : बीमा क्लेम रोकने पर आयोग का कड़ा रुख, कंपनी ने जमा कराया चेक

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : उपभोक्ता आयोग की सख्ती के बाद बीमा कंपनी टाटा एआईजी ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में पीड़िता को बीमा राशि का भुगतान किया. हसनपुरा थाना क्षेत्र के खाजेपुर खुर्द निवासी सुभावती देवी द्वारा त्रुटिपूर्ण सेवा को लेकर दायर वाद में आयोग के हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनी ने सुलह के आधार पर 56 हजार 300 रुपये का चेक जमा कराया. जानकारी के अनुसार सुभावती देवी के पुत्र विश्वकर्मा कुमार 5 जून 2022 की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम टरीला से बारात कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल छीन ली. घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी गई। पुलिस जांच में घटना को सत्य पाया गया.बताया गया कि घटना के समय मोटरसाइकिल बीमित थी.

उपभोक्ता आयोग के हस्तक्षेप से बीमा कंपनी ने सुलह कर किया भुगतान

पीड़िता ने बीमा कंपनी टाटा एआईजी को घटना की सूचना देते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं वांछित कागजात उपलब्ध कराए.इसके बावजूद बीमा कंपनी द्वारा भुगतान में लगातार टालमटोल किया जाता रहा. इससे परेशान होकर पीड़िता ने उपभोक्ता आयोग में त्रुटिपूर्ण सेवा का मामला दर्ज कराया.मामले की सुनवाई के दौरान उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया.आयोग की सख्ती को देखते हुए विपक्षी बीमा कंपनी ने मामले में सुलह करना उचित समझा और पीड़िता के नाम से 56 हजार 300 रुपये का चेक आयोग कार्यालय में जमा कराया.उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जयराम प्रसाद तथा सदस्य मनमोहन कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़िता सुभावती देवी को चेक सौंपा. इस अवसर पर आयोग ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग सदैव प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटिपूर्ण सेवा को गंभीरता से लिया जाएगा.

Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >