सीवान में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 3 महिलाएं समेत 4 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Siwan News: सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पूर्व दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. शनिवार शाम हुए इस खूनी संघर्ष में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए.

सीवान से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट
Siwan News: सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पूर्व दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. शनिवार शाम हुए इस खूनी संघर्ष में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि सभी घायलों का इलाज नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

क्या है पूरा मामला

मामला नौतन थाना क्षेत्र के साहपुर गांव का है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल

मारपीट की इस घटना में चंदन बैठा, विदावती देवी, दुर्गावती देवी और प्रभावती देवी घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज किया गया.

पहले भी हो चुकी है मारपीट

घायल विदावती देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व दुश्मनी के कारण उनके पट्टीदारों ने हमला किया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है. पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव लंबे समय से बना हुआ है.

पुलिस को अब तक नहीं मिला आवेदन

घटना के संबंध में नौतन थाना प्रभारी जित मोहन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है. ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है.

Also Read: सीवान में ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आगाज, सैकड़ों लोगों ने साइकिल रैली में लिया हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >