सीवान में चेचक का कहर, चौकीहसन की बिंदटोली में हर घर में मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Siwan News : सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड की चौकीहसन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 स्थित बिंदटोली में इन दिनों चेचक (चिकन पॉक्स) का गंभीर प्रकोप देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि 25 से 30 घरों की इस बस्ती में लगभग हर घर में चेचक के मरीज हैं. लगातार नए मामले सामने आने से पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल है.

Siwan News : (आनंद मिश्र) सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड की चौकीहसन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 स्थित बिंदटोली में इन दिनों चेचक (चिकन पॉक्स) का गंभीर प्रकोप देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि 25 से 30 घरों की इस बस्ती में लगभग हर घर में चेचक के मरीज हैं. लगातार नए मामले सामने आने से पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल टीम भेजने की बात कही है.

एक महीने से बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

समाजसेवी रमाशंकर निषाद ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं. शिक्षा और जागरूकता के अभाव में कई ग्रामीण इसे “माता का प्रकोप” मान रहे हैं, जबकि यह एक संक्रामक बीमारी है. उन्होंने बताया कि बस्ती में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस संक्रमण की चपेट में हैं.

बच्चों की हालत देख परेशान हैं परिजन

ग्रामीणों के अनुसार मरीजों में तेज बुखार, शरीर और चेहरे पर दाने, खुजली तथा कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. छोटे बच्चों की बिगड़ती हालत और उनकी तकलीफ देखकर परिजन काफी चिंतित हैं. कई बच्चों के चेहरे पर चेचक के स्थायी दाग भी पड़ गए हैं. ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की नियमित निगरानी और मेडिकल टीम के इंतजार में हैं.

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से लगाई गुहार

स्थानीय लोगों ने गांव में नियमित स्वास्थ्य जांच, सफाई अभियान और आवश्यक टीकाकरण व दवा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संक्रमण पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके और आगे इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो.

मंगलवार को फिर पहुंचेगी मेडिकल टीम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि बिंदटोली में चेचक के प्रकोप की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है. शुरुआती दौर में स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम गांव भेजी गई थी. अब मंगलवार को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम एंटीवायरल दवाओं के साथ दोबारा गांव जाएगी और मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएगी.

डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि चेचक एक संक्रामक बीमारी है. इसलिए मरीजों को अलग कमरे में रखना चाहिए और बच्चों व बुजुर्गों को उनके संपर्क से बचाना चाहिए. मरीज के कपड़े और बिस्तर को नियमित रूप से गर्म पानी से धोना चाहिए. खुजली होने पर दानों को फोड़ने या खुरचने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर स्थायी निशान पड़ सकते हैं. उन्होंने अधिक मात्रा में पानी, नारियल पानी, जूस जैसे तरल पदार्थ लेने और हल्का भोजन करने की सलाह दी. साथ ही नीम की पत्तियों के पानी से स्नान करने और बिस्तर के पास नीम की पत्तियां रखने को भी लाभदायक बताया.

कई परिवार संक्रमण की चपेट में

ग्रामीणों के अनुसार रमाशंकर निषाद, वीरेंद्र बिंद, केशव बिंद, राजकुमार बिंद, नागेंद्र बिंद, अवधेश बिंद सहित कई परिवारों के सदस्य चेचक से पीड़ित हैं. पूरे टोले में संक्रमण फैलने से लोग दहशत में हैं और स्वास्थ्य विभाग से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read : गोपालगंज के धीरज कुमार बने SDO, BPSC में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >