करसौत और मीराचक में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Siwan News : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर वारंटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना पुलिस ने करसौत गांव से मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उनके ऊपर पहले से मारपीट का केस दर्ज था और दरौंदा थाना पुलिस को काफी लंबे समय से इंतजार था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अभियुक्त करसौत गांव में छुपा हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर के एक साथ गांव में छापामारी करके फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक वारंटी हंसनाथ यादव को मीराचक गांव से गिरफ्तार किया है.

फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस सक्रिय

पुलिस के अनुसार हंसनाथ यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और यह काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वह पूछे जाने पर दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायालय ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है. दरौंदा थाना पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है. पुलिस लगातार फरार अभियुक्त व वारंटी के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है.

Also Read : सीवान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, एलएचबी रेक के साथ पहुंची बाघ एक्सप्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >