जीरादेई में शिक्षकों से मिले एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर

Siwan News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों के बीच मजबूत हो रही ई. आनंद पुष्कर की पकड़

Siwan News (मनीष गिरी) : सीवान सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने जीरादेई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करते हुए शिक्षक बंधुओं से संवाद स्थापित किया एवं अपने उद्बोधन में शिक्षकों व शिक्षा से संबंधित अपने अनवरत संघर्षों और कार्यों को रेखांकित किया. प्रो. दीनबंधु शास्त्री ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक बंधुओं से अपील करते हुए आह्वान किया कि शिक्षकों व शिक्षा के हित में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव किया जाय, जो हमारे लिए हर-पल मुस्तैदी से तत्पर रहे। यह वर्तमान परिदृश्य में समय की भी मांग है.

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जताया समर्थन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सीवान के कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह व परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने जिले के शिक्षक बंधुओं की ओर से ‌आश्वस्त किया कि उनका अधिकाधिक मत सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लोकप्रियता प्राप्त होगा. मौके पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार, संतोष पाण्डेय, विमलेश भगत, सतीश तिवारी, प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राघवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, हरिनाथ शर्मा, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र राम, उपेन्द्र कुमार, अजय कुमार व अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे.

Also Read : आंधी-पानी से कई जगह बिजली तारों पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रही सप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >