सीवान में बाइक चोरी करते दो युवक धराए, स्मैक खरीदने आए थे आरोपी, बड़ा खुलासा

Siwan News: शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच बुधवार की सुबह महिला थाना से सटे माली टोला में बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

Siwan News: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)

शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच बुधवार की सुबह महिला थाना से सटे माली टोला में बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

बाइक मालिक के शोर मचाते ही भागने लगे आरोपी

घटना सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है. माली टोला की एक गली में खड़ी बाइक को दो युवक चोरी कर लेकर भागने लगे. तभी बाइक मालिक की नजर उन पर पड़ गई. शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गये और दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया.

स्मैक खरीदने आए थे

पकड़े गये युवकों में एक की पहचान पुरानी बाजार निवासी रवि कुमार पिता महादेव सोनी के रूप में हुई है. दूसरा आरोपी समशेर नाय किला का रहने वाला बताया जा रहा है. पूछताछ के दौरान रवि कुमार ने कैमरे पर कबूल किया कि वे दोनों फरहान और गुफरान के घर स्मैक खरीदने आये थे. वहां नशा नहीं मिलने पर लौटते समय गली में खड़ी बाइक चुराकर भागने लगे.

इलाके में खुलेआम स्मैक कारोबार का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला थाना के आसपास के मोहल्लों में खुलेआम स्मैक का धंधा चल रहा है. बाहर से नशेड़ी यहां आते हैं और नशा नहीं मिलने पर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. लोगों ने फरहान-गुफरान समेत सभी नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि बाइक मालिक से संपर्क किया जा रहा है. आरोपियों के बयान के आधार पर फरहान और गुफरान के ठिकाने पर जल्द छापेमारी की जायेगी.मामले की जांच जारी है.

Also Read: सीवान में बंद घर में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर, दहशत में पूरा गांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >