सीवान में नये SDPO की तैनाती, ट्रैफिक DSP निशिकांत भारती का तबादला; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है. सीवान सदर-द्वितीय के नए एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता बने हैं, जबकि यातायात डीएसपी निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.

Siwan News: बिहार सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीवान जिले में भी दो महत्वपूर्ण पुलिस पदाधिकारियों का तबादला और नया पदस्थापन किया गया है.

आनंद मोहन गुप्ता बने सीवान सदर-द्वितीय के नए एसडीपीओ

जारी अधिसूचना के अनुसार, गोपालगंज जिले के हथुआ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के पद पर पदस्थापित रहे आनंद मोहन गुप्ता का तबादला सीवान कर दिया गया है. उन्हें सीवान में नवसृजित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-द्वितीय) के पद पर पदस्थापित किया गया है. आनंद मोहन गुप्ता के योगदान देने से सदर-द्वितीय अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यातायात डीएसपी निशिकांत भारती बने सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ

वहीं, सीवान में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) निशिकांत भारती का स्थानांतरण कर दिया गया है. गृह विभाग ने उन्हें प्रोन्नति/नया दायित्व सौंपते हुए सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया है.

गृह विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद सीवान जिले के पुलिस प्रशासनिक महकमे में नए बदलाव देखने को मिलेंगे और जल्द ही दोनों अधिकारी अपने-अपने नए पदों पर पदभार ग्रहण करेंगे.

Also Read: सीवान के पचरुखी में भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, बाबा साहब के अपमान का जताया विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >