सीवान-छपरा से पटना का सफर होगा आसान? ZRUCC बैठक में सांसदों ने नई ट्रेन समेत रेल सुविधाओं की मांग

सीवान और महराजगंज क्षेत्र के सांसदों ने रेलवे महाप्रबंधक के सामने रेल सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं. सीवान से पटना तक सीधी ट्रेन सेवा, दाउदपुर-शामकौड़िया को मॉडल स्टेशन बनाने और एकमा में रोड ओवर ब्रिज व टिकट काउंटर की मांग प्रमुख रही.

MP Demands Rail Facilities : किसी शहर की रफ्तार में रेलवे की भूमिका सबसे अहम होती है. रोजाना काम, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में ट्रेन की सुविधा से लेकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तक छोटी-सी कमी भी लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. सीवान और महराजगंज क्षेत्र में भी रेल सुविधाओं को लेकर लंबे समय से अलग-अलग जरूरतें सामने आती रही हैं.

इन्हीं जरूरतों को लेकर शुक्रवार को रेलवे के सामने क्षेत्र की कई मांगें रखी गईं. पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 112वीं बैठक रेलवे अधिकारी क्लब में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने यात्रियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए.

सीवान से पटना तक सीधी ट्रेन की मांग

सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने सीवान से छपरा होते हुए पटना तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी. उन्होंने ट्रेन संचालन से जुड़ी अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी रेलवे अधिकारियों का ध्यान दिलाया.

दाउदपुर-शामकौड़िया स्टेशन को मॉडल बनाने का मांग

महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दाउदपुर और शामकौड़िया स्टेशनों को मॉडल स्टेशन बनाने की मांग की. इसके अलावा एकमा स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज और टिकट काउंटर के निर्माण की मांग की.

उन्होंने सीवान, मसरख और मढ़ौरा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बताई. सांसद ने कहा कि भारतीय रेल का विस्तार जनहित में हो रहा है और स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने से यात्रियों को राहत मिल रही है.

प्रमुख मांगों का सारांश

स्टेशन / क्षेत्रप्रस्तावित मांग-विकास कार्य
सीवान - छपरा - पटनानई सीधी ट्रेन सेवा शुरू करना
दाउदपुर व शामकौड़ियामॉडल स्टेशन के रूप में विकास
एकमा स्टेशनरोड ओवर ब्रिज और नया टिकट काउंटर
मढ़ौरा / मसरख / सीवानयात्री सुविधाओं का विस्तार

साल में दो बार बैठक कराने की मांग

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने ZRUCC की बैठक साल में कम से कम दो बार आयोजित करने पर जोर दिया. उन्होंने मढ़ौरा रेल इंजन कारखाने से 51वां इंजन विदेश भेजे जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद भी दिया.

रेलवे ने दिया सुझावों पर विचार का भरोसा

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि सांसदों और समिति के सदस्यों के माध्यम से आम लोगों की वास्तविक जरूरतों की जानकारी मिलती है. उन्होंने बैठक में रखे गए सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. रेलवे बोर्ड स्तर पर कार्रवाई की जरूरत वाले मामलों में प्रस्ताव भेजने की बात भी कही.

बैठक में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल समेत रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक के अंत में सांसद प्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >