सीवान के कचहरी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, घिसटता रहा युवक, बाल-बाल बची जान

सीवान कचहरी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास एक युवक पर भारी पड़ सकता था. ट्रेन से घिसटते हुए युवक की जान बाल-बाल बची. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Siwan Kachhari Station: सीवान कचहरी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक हादसे का शिकार होते-होते बच गया. घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में युवक ट्रेन के साथ कुछ दूरी तक घिसटता हुआ दिखाई दे रहा है.

बताया जाता है कि थावे की ओर जाने वाली एक ट्रेन कचहरी स्टेशन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा. ट्रेन के दरवाजे पर पैर रखने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फंस गया. इसके बाद वह कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया.

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

युवक को इस स्थिति में देखकर आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. कुछ दूरी तय करने के बाद युवक ट्रेन से अलग होकर प्लेटफॉर्म के किनारे गिर पड़ा. गनीमत रही कि वह ट्रेन के पहिए की चपेट में नहीं आया और उसकी जान बच गयी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, युवक की पहचान और उसकी चोटों की स्थिति के संबंध में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गयी है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

चलती ट्रेन में चढ़ना बना जानलेवा

चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. रेलवे यात्रियों से लगातार अपील करता रहा है कि ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें. यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन करने और जल्दबाजी से बचने की अपील की जाती है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >