सीवान जंक्शन पर इंतजार कर रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरा, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

सीवान जंक्शन पर एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया. समय पर मिली मदद से यात्री की जान बच सकी.

सीवान जंक्शन पर बुधवार सुबह ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास बने चबूतरे पर बैठे यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आरपीएफ ने दिखाई तत्परता, अस्पताल पहुंचाया

मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. समय पर मदद मिलने से यात्री का इलाज तुरंत शुरू हो सका.

वैशाली का रहने वाला है यात्री

यात्री की पहचान वैशाली जिले के जरूआ गांव निवासी मोहम्मद मुक्कदर, पिता मोहम्मद जहांगीर के रूप में हुई है. होश में आने के बाद उन्होंने बताया कि वह वाराणसी में मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करते हैं. बुधवार सुबह वह ट्रक से सीवान पहुंचे थे और हाजीपुर जाने के लिए टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

परिजनों को दी गई घटना की सूचना

मोहम्मद मुक्कदर ने बताया कि उन्हें यह याद नहीं है कि वह कैसे बेहोश होकर गिर गए. घटना के बाद आरपीएफ ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >