सीवान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसी क्रम में बुधवार की रात सीवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग एवं रात्रि गश्त अभियान चलाया.
सीवान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि स्टेशन परिसर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जांच की. टीम ने सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, पार्सल कार्यालय, माल गोदाम, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग स्टैंड तथा गेट संख्या 91 स्पेशल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई तथा स्टेशन परिसर में रात्रि गश्त भी की गयी.
सुरक्षा टीम ने यात्रियों एवं रेलवे परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती. जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और स्थिति सामान्य पायी गयी. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गयी है.
यह भी पढ़ें : शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी
