सीवान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरण में, गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

Independence Day: 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सीवान में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. डीएम-एसपी ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

Independence Day: 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार की सुबह गांधी मैदान में परेड और झंडोत्तोलन कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस कप्तान पुरन कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को गांधी मैदान में आयोजित होगा.

डीएम-एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी, बाल एनसीसी, डीएवी कॉलेज, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज, इस्लामिया हाई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी हाई स्कूल, वीएम हाई स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, बाल श्रमिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया. इसके अलावा आर्य कन्या हाई स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड भी परेड में शामिल हुए.

रिहर्सल के बाद डीएम और एसपी ने परेड की सभी टुकड़ियों का निरीक्षण किया और सलामी ली. टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी जवानों को एक रंग की वर्दी में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जायेगा.

गांधी मैदान की साफ-सफाई और रंग-रोगन तेज

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीएम के निर्देश पर नगर परिषद ने साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को गांधी मैदान सहित शहर के विभिन्न स्थानों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करायी गयी. सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई में भी नगर परिषद के कर्मी जुटे रहे.

कार्यपालक पदाधिकारी ने गांधी मैदान पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. गांधी मैदान में रंग-रोगन का कार्य भी तेजी से चल रहा है. प्रमुख मार्गों की सफाई के साथ मैदान में बांस-बल्ला लगाने और टेंट की व्यवस्था का काम भी शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार शाम तक बांस-बल्ला और टेंट लगाने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

तिरंगे के रंग में सजा सीवान का बाजार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के बाजारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. तेलहट्टा, थाना रोड, नया बाजार, दरबार सिनेमा, स्टेशन रोड, शहीद सराय, जेपी चौक और कचहरी रोड समेत कई इलाकों में दुकानें तिरंगे से सज गयी हैं.

दुकानों पर छोटे-बड़े तिरंगे के साथ तिरंगा टोपी, हेयरबैंड, हैंडबैंड, बैज, रिबन और अन्य देशभक्ति से जुड़ी सामग्री उपलब्ध है. बच्चों और युवाओं में तिरंगा टोपी, बैज और रिस्टबैंड को लेकर खासा उत्साह है.

नई महादेवा की शिल्पी ने बताया कि इस बार तिरंगा बैज और टोपी की मांग अधिक है. वहीं जेपी चौक के समीप दुकानदार संजय ने बताया कि झंडे, रिस्टबैंड, टोपी और बैज की अच्छी बिक्री हो रही है. दुकानों पर पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक के तिरंगे उपलब्ध हैं. बच्चों को तिरंगा टोपी और बैज विशेष रूप से पसंद आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >