सीवान में हनुमान मंदिर का 27वां स्थापना दिवस, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल

सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत अंतर्गत पीपरा स्थित हनुमान मंदिर का 27वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

Siwan News: सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत अंतर्गत पीपरा स्थित हनुमान मंदिर का 27वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा.

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित कमलेश पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया. इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

स्थापना दिवस के अवसर पर यज्ञ के यजमान सत्यानंद सिंह और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा कुमारी रहे.

27 वर्षों से हो रहा स्थापना दिवस का आयोजन

आयोजक एवं पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से मंदिर का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

इस मौके पर विमलेश कुमार विमल, रवि रंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, हरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, बलिराम सिंह, अभय सिंह, बंधू सिंह, मोहन सिंह, ठाकुर सिंह, विक्रमा सिंह, वशिष्ठ सिंह, चुनचुन सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान : झगड़े के बाद रूठकर मायके गई पत्नी, मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >