सीवान में 17 साल से फरार चोरी का वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी ने घर से दबोचा, भेजा गया जेल

सीवान में जीआरपी ने 17 साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है. कुशीनगर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र धोबी को उसके घर से उठाया गया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सीवान. जीआरपी ने चोरी के एक पुराने मामले में 17 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के सेबरही थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी धर्मेंद्र धोबी उर्फ जगत धोबी के रूप में हुई है.

2009 में दर्ज हुआ था चोरी का मामला

जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि वर्ष 2009 में धर्मेंद्र धोबी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था. आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी.

सूचना के आधार पर घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इन दिनों अपने गांव में रह रहा है. इसके बाद न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर सोमवार को उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीवान लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >