सीवान में 124 किलो गांजा बरामदगी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, हिरासत में भेजे गए

गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने 124.300 किलो गांजा बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपित रामबाबू साह को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Gandha Taskar Girftar: गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपित रामबाबू साह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. कार्रवाई गोरेयाकोठी थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने की.

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया पिपरा निवासी स्व. वंशी साह के पुत्र रामबाबू साह के रूप में हुई है.

124.300 किलो गांजा बरामदगी मामले में था आरोपित

पुलिस के अनुसार, गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 35/25, दिनांक 9 फरवरी 2025 में रामबाबू साह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था. इस मामले में रेनॉल्ट ट्राइबर कार से 124.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जबकि रामबाबू साह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की और उसे गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

कार्रवाई में गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी और जिला आसूचना इकाई के जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >