सीवान के दिव्यांगों के लिए जरूरी पहल, 19 अगस्त से लगेगा जांच शिविर, जानिए पूरी डिटेल

बिहार शिक्षा परियोजना सीवान द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. जिले के सभी प्रखंडों में 19 अगस्त से 12 सितंबर तक दिव्यांगता पहचान-सह-जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसका लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचें.

बिहार शिक्षा परियोजना सीवान की ओर से समावेशी शिक्षा के तहत जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए दिव्यांगता पहचान-सह-जांच शिविर (मेडिकल असेसमेंट कैंप) का आयोजन किया जायेगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत एडब्लूपी एंड बी के तहत आयोजित होने वाले इन शिविरों में सभी श्रेणी के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की पहचान एवं चिकित्सकीय जांच की जायेगी. शिविरों का आयोजन 19 अगस्त से 12 सितंबर तक संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्रों पर किया जायेगा.

यह है पूरा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को गुठनी, 20 को दरौली, 21 को मैरवा, 22 को नौतन, 24 को जीरादेई, 25 को रघुनाथपुर और 27 अगस्त को आंदर में शिविर लगेगा. वहीं, 29 अगस्त को सिसवन, 31 को हसनपुरा, एक सितंबर को हुसैनगंज, दो सितंबर को भगवानपुर हाट, तीन सितंबर को लकड़ी नबीगंज, पांच सितंबर को बसंतपुर और सात सितंबर को महाराजगंज में जांच शिविर आयोजित होगा. इसके अलावा आठ सितंबर को दरौंदा, नौ को गोरेयाकोठी, 10 को बड़हरिया, 11 को पचरूखी और 12 सितंबर को सिवान सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में शिविर लगाया जायेगा.

बिहार शिक्षा परियोजना ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >