सीवान में गूंजा 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' का संदेश, 500 लोगों ने लिया संकल्प

Siwan Drug-Free India Campaign : सीवान के मखदूम सराय में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 500 से अधिक नागरिकों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया.

Siwan Drug-Free India Campaign : सीवान के मखदूम सराय स्थित परमात्मा दर्शन भवन में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा की ओर से दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में 'नशा मुक्त भारत अभियान–10 करोड़ संकल्प महाअभियान' के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को किए गए शुभारंभ के क्रम में आयोजित किया गया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन, मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन बीके रिंकी बहन ने किया.

500 लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों सहित करीब 500 लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, समाज तथा आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे.

प्रेरक नारों से गूंजा पूरा परिसर

कार्यक्रम के दौरान 'स्वस्थ नागरिक–समृद्ध भारत', 'नशे से दूरी–खुशियां हैं पूरी', 'स्वस्थ शरीर, शांत मन, सशक्त जीवन, उज्ज्वल भविष्य', 'नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो' और 'आओ मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल भारत बनाएं' जैसे प्रेरक नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया.

वक्ताओं ने बताया नशामुक्त समाज का महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

कई चिकित्सक और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रेम भाई, निर्मल भाई, सुभाष भाई, रविंद्र भाई, डॉ. पी.के. गिरी, डॉ. आशुतोष कुमार सिन्हा, डॉ. जे.एन. प्रसाद, डॉ. विनय भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे.

Also Read : गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस में मोबाइल उड़ाकर भाग रहे थे दो युवक, सीवान जंक्शन पर ऐसे दबोचे गए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >