Fugitive Accused: जीबी नगर थाना क्षेत्र के श्रीकांत बंगरा गांव निवासी स्वर्गीय भगराशन सिंह के पुत्र कैलाश सिंह को पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. कैलाश सिंह चोरी के एक मामले में पिछले 24 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
घर पर मौजूद होने की मिली सूचना
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी के कांड में फरार कैलाश सिंह अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रीकांत बंगरा गांव में छापेमारी की और कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
न्यायालय से जारी था वारंट
इस संबंध में जीबी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में फरार चल रहे कैलाश सिंह के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था. न्यायालय के आदेश के आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और कैलाश सिंह को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया. लंबे समय से फरार आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
